रितेश देशमुख और अक्षय कुमार ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इसी दोस्ती की खातिर रितेश से मिलने अक्षय लातूर गए। गौरतलब है कि 14 अगस्त को रितेश के पिता विलासराव देशमुख का देहांत हुआ था।
अक्षय को जब यह खबर मिली तो वे अपने आपको रोक नहीं पाए। उन्होंने अपने सारे काम रद्द किए और रितेश तथा उनके परिवार से मिलने लातूर पहुंचे।