किसी भी फिल्म के हिट होते ही उसके दूसरे भाग की तैयारी शुरू हो जाती है, फिर भला राउडी राठौर इससे अछूता कैसे रह सकता है। इसका दूसरा भाग बनाने की प्लानिंग शुरू हो गई है। यह सीक्वल की बजाय प्रीक्वल होगा। सीक्वल में कहानी आगे की कहानी बताई जाती है जबकि प्रीक्वल में कहानी को पीछे ले जाया जाता है। सूत्रों का कहना है कि प्रीक्वल में राउडी राठौर की पत्नी की मौत और उसकी गांव में पोस्टिंग को लेकर कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता राउडी राठौर की सफलता से चकित हैं। उन्हें ऐसी कामयाबी की उम्मीद नहीं थी। वे जल्दी से राउडी की सफलता का फायदा उठाना चाहते हैं। यदि अच्छीी स्क्रिप्ट मिलती है तो राउडी का दूसरा भाग जरूर बनेगा, ऐसा कहकर फिल्म के निर्माता इशारा दे चुके हैं। दूसरा भाग अगले वर्ष से ही शुरू होगा क्योंकि अक्षय कुमार इस समय अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं।
संबंधित जानकारी