आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ | बॉलीवुड 2011
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » ये हैं दीपिका के प्रेमी
Randeep
PR


बात हो रही है फिल्म कॉकटेल की, जिसमें दीपिका पादुकोण के प्रेमी का छोटा-सा रोल रणदीप हुड्डा ने निभाया है जो इन दिनों जन्नत 2 और जिस्म 2 जैसी फिल्मों के कारण चर्चा में हैं। ‘कॉकटेल’ में अभिनेता रणदीप हुड्डा कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे। 13 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, डिम्पल कापड़िया और बोमन ईरानी जैसे कलाकार हैं।

फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने कहा, ‘‘रणदीप फिल्म में विशेष भूमिका में दिखेंगे। यह ऐसा चरित्र था जिसके बारे में हम बात कर रहे थे और इसके लिए किसी को तलाश रहे थे। रणदीप का नाम आया और होमी ने उनसे बात की। उन्हें रणदीप पसंद आए और वे भी तैयार हो गए।’’

‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई’, ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर’ तथा ‘जन्नत 2’ में दमदार भूमिका अदा करने वाले रणदीप के पास ‘जिस्म 2’ और ‘हीरोइन’ जैसी कुछ बड़ी फिल्में हैं।

विजान ने कहा, ‘‘सैफ ने कहानी सुनी और उन्हें यह पसंद आई। तब हमने कहानी दीपिका को दी और दोनों भूमिकाओं की पेशकश की। उन्होंने वेरोनिका की भूमिका चुनी। तब हमने सोचा कि मीरा के रोल के लिए इस कॉकटेल में सही ट्विस्ट किसी नए चेहरे को लेना होगा।’’ ‘इस तरह हमें पहली लड़की डायना पेंटी मिली। मैं एक शूट के लिए जा रहा था और वह अंदर आ रही थी, इस तरह हमारी मुलाकात हुई। मैंने और होमी ने उसका स्क्रीन टेस्ट लिया और हमें उसमें कहीं न कहीं मीरा नजर आई। वह एक मॉडल और रैम्प के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं, लेकिन हम उसे सादगी युक्त देखना चाहते थे। अपने निजी जीवन में वह बहुत ही साधारण, शर्मीली और अंतर्मुखी लड़की हैं।’’(भाषा)
संबंधित जानकारी
Feedback Print