माधुरी दीक्षित अब मुंबई में बड़ा घर तलाश रही हैं क्योंकि उनके दोनों बेटे बड़े हो रहे हैं। माधुरी के मुताबिक घर ढूंढना आसान बात नहीं है और जब तक वे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाती हैं, डील फाइनल नहीं करेंगी।
WD
शादी के बाद माधुरी अमेरिका चली गई थीं, लेकिन अब पूरे परिवार के साथ भारत लौट आई हैं। वे एक बार फिर अपने पैर बॉलीवुड में जमा रही हैं और हाल ही में उन्होंने कुछ फिल्में भी साइन की हैं। साथ ही ‘झलक दिखला जा’ नामक शो में भी बतौर जज नजर आएंगी।
ऐसे में मुंबई अब उनका स्थाई ठिकाना हो गया है और वे नया घर खरीदना चाहती हैं। उन्होंने मुंबई स्थित वर्सोवा में कुछ घर देखे हैं, लेकिन वो उन्हें पसंद नहीं आए।