लेखक और फिल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का 25 जुलाई की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
बीआर इशारा बोल्ड विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते थे। वे अक्सर नए कलाकारों को लेकर बोल्ड फिल्म बनाते थे। उनके द्वारा बनाई गई प्रमुख फिल्मों में हम दो हमारे दो, चेतना, चरित्र, औरत जैसी फिल्में हैं।
उन्होंने प्रसिद्ध क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को लेकर ‘चरित्र’ बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। परवीन बॉबी को सबसे पहले अवसर बीआर इशारा ने ही दिया था।