चार दिन की शूटिंग करने के बाद तारीखों की समस्या के कारण दीपिका पादुकोण ने ‘रेस 2’ छोड़कर फिल्म के निर्माता को मुसीबत में डाल दिया है। अचानक किसी हीरोइन का राजी करना बड़ा ही टेढ़ा काम है। ऐसे समय फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने प्रियंका चोपड़ा से मदद मांगी है कि वे फिल्म करने के लिए राजी हो जाएं। प्रियंका जल्दी ही तौरानी से मुलाकात कर अपना जवाब देंगी।
WD
रेस 2 में कलाकारों को इतनी बार बदला गया कि फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल प्रभावित हो गया। दीपिका चार दिन की शूटिंग कर चुकी थी और शेड्यूल में फिर बदलाव किया गया। नई तारीखों से दीपिका ने तालमेल बैठाने में असमर्थता व्यक्त की और फिल्म छोड़ दी। ऐसे समय में प्रियंका को याद किया गया है।
WD
गौरतलब है कि इस रोल के लिए पहले प्रियंका के नाम पर ही विचार किया गया था, लेकिन बाद में दीपिका को चुन लिया गया। पहले भी एक बार दीपिका फिल्म छोड़ने वाली थी तब प्रियंका को स्क्रिप्ट सुनाई गई थी और उन्हें अपना रोल पसंद भी आया। इसके पहले की वे जवाब देतीं, दीपिका ने कह दिया कि वे फिल्म करेंगी। बाद में दीपिका फिल्म से अलग हो गईं और निर्माता को फिर प्रियंका की याद आ गई।