संजय दत्त इन दिनों पेरिस में हैं। किसी फिल्म की शूटिंग के लिए इस खूबसूरत शहर में नहीं गए हैं बल्कि आराम फरमाने के लिए पूरे परिवार सहित संजय ने दस दिनों के लिए यहां डेरा डाला है।
संजय से जुड़े लोगों का कहना है कि बाबा पिछले कई वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। एक ब्रेक तो बनता है। साथ ही वे अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं।
इसीलिए मुंबई की भागदौड़ से दूर संजय, मान्यता और दोनों बच्चों सहित पेरिस पहुंच गए। तरोताजा होकर वे फिर शूटिंग शुरू करेंगे।
संजय इस समय शेर, जिला गाजियाबाद और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्में कर रहे हैं।