जैसा की सभी जानते हैं कि वांटेड और दबंग जैसी हिट फिल्म बनाने वाले प्रभुदेवा अब नमक नामक एक्शन मूवी बना रहे हैं जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर को हीरो लिया है। खबर है कि इसमें कैटरीना कैफ हीरोइन के रोल में होंगी। यह पहला मौका होगा जब शाहिद और कैटरीना साथ में फिल्म करेंगे। शाहिद और कैटरीना को पहले भी साथ में पेश करने की कोशिश कुछ निर्माताओं ने की, लेकिन बात नहीं बनी। राजकुमार संतोषी ने तीन वर्ष पहले शाहिद और कैटरीना को लेकर फिल्म प्लान की थी, जो शुरू ही नहीं हो पाई। कैटरीना ‘नमक’ प्रभुदेवा की खातिर करना चाहती हैं क्योंकि उनके मुताबिक प्रभुदेवा बेहतरीन निर्देशक हैं और आम आदमी की पसंद की फिल्म बनाना जानते हैं। वांटेड फिल्म के बनने के दौरान से ही कैटरीना और प्रभुदेवा एक-दूसरे को जानने लगे थे। सलमान से मिलने के लिए अक्सर कैटरीना ‘वांटेड’ के सेट पर आती थीं।
संबंधित जानकारी