बॉलीवुड में चर्चा है धूम 3 में रजनीकांत को शामिल किया जा सकता है। ऐसा प्रयास आमिर खान कर रहे हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि रजनीकांत की लोकप्रियता का फायदा उठाया जाना चाहिए। आमिर और रजनीकांत वर्षों पहले एक हिंदी फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। बात अविश्वसनीय लगती है क्योंकि धूम 3 की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। ऐसे में रजनीकांत फिल्म में लिया जाना आसान नहीं होगा। साथ ही स्क्रिप्ट को फिर से लिखना होगा। धूम 3 के लिए जब कलाकार चुने जा रहे थे तब भी ऐसी चर्चाएं चली थीं, लेकिन बाद में वो अफवाह मात्र ही साबित हुई। फिलहाल यशराज फिल्म्स वालों ने चुप्पी साध रखी है। धूम 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जून के अंत से आमिर खान भी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। आमिर के अलावा कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
संबंधित जानकारी