दीया की प्लानिंग तो इसी साल शादी करने की थी, लेकिन अब उन्होंने इसे 2013 में करने का फैसला किया है। वे इस वर्ष अपनी सारी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर लेना चाहती है। दीया का पिछले कुछ समय से साहिल संघा से रोमांस चल रहा है।
दीया, जायद और साहिल का बोर्न फ्री नामक प्रोडक्शन हाउस है। जिसके तले उन्होंने ‘लव ब्रेक अप्स जिंदगी’ नामक फिल्म बनाई थी जो पिछले वर्ष रिलीज हुई थी। फिल्म फ्लॉप रही। इस फिल्म का निर्देशन साहिल ने ही किया था और इसकी शूटिंग के दौरान दोनों की आंखें चार हुईं।
अपने बैनर तले दीया और फिल्में बनाना चाहती हैं, जिसकी घोषणा वे आने वाले दिनों में करेंगी।