आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » दीपिका पादुकोण होंगी रजनीकांत की हीरोइन
दीपिका पादुकोण
PR


दीपिका पादुकोण का सपना था कि वे रजनीकांत की हीरोइन बनें। ‘राना’ फिल्म में उन्हें रजनीकांत की हीरोइन बनने का मौका मिला, लेकिन रजनी बीमार हो गए और वो फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। दीपिका को बेहद दु:ख हुआ। उन्हें लगा कि अब शायद ही उन्हें फिर मौका मिले क्योंकि ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते।

दीपिका ने सोचा भी नहीं था कि उन्हें दोबारा मौका इतनी जल्दी मिल जाएगा। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या अपने डैडी को लेकर ‘कोचादैयां’ नामक फिल्म बनाने जा रही हैं जो कि थ्री-डी में होगी। इसमें रजनी की हीरोइन होंगी दीपिका पादुकोण।

गौरतलब है कि इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ को लिए जाने की खबरें आई थीं, लेकिन दीपिका के नाम की घोषणा होते ही सारी स्थिति स्पष्ट हो गई। दीपिका को उम्मीद है कि इस बार फिल्म बिना किसी बाधा के पूरी होगी।
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia