आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ | बॉलीवुड 2011
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » टपोरी इमरान खान
Imran Khan
PR


पहले के हीरो स्टाइल और लुक के बजाय अभिनय पर इतना ध्यान देते थे कि लगता ही नहीं था कि वे एक्टिंग कर रहे हैं। अब जमाना बदल गया है और सारी ऊर्जा स्टाइल और लुक पर खर्च होने लगी है। वजन घटाए और बढ़ाए जा रहे हैं।

इमरान खान अब देसी भूमिकाएं करने लगे हैं और आगामी एक फिल्म में वे टपोरी बने हैं। बात टपोरी की निकली है तो उनकी भाषा में इमरान जैसे लुक वाले को ‘चिकना’ कहा जाता है। तो इस चिकने हीरो ने अपने स्टॉफ को दौड़ा रखा है।

इमरान के ये लोग मुंबई के भिंडी बाजार, डोंगरी, धारावी जैसे इलाकों में घूम रहे हैं जहां पर बहुत सारे टपोरी पाए जाते हैं। ये लोग स्टडी कर रहे हैं कि इन दिनों टपोरी का क्या लुक है? वे कैसी ड्रेसेस पहनते हैं? किस किस्म का मोबाइल रखते हैं? उनकी बात करने की स्टाइल क्या है?

इन सारी बातों को इकट्ठा कर इमरान तक पहुंचाया जाएगा और उसके बाद वे अपनी रोल की तैयारी करेंगे। इमरान यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि उनके लुक के कारण ‘टपोरी’ का रोल करना उनके लिए आसान नहीं है। लोग उनकी हंसी ना उड़ाए इसलिए वे पूरी तैयारी के साथ कैमरे के सामने उतरेंगे। ये बात तो उन्होंने अपने मामूजान आमिर से सीखी है जिनका ‘रंगीला’ में निभाया गया टपोरी रोल आज भी दर्शकों को याद है।
संबंधित जानकारी
Feedback Print