बिपाशा से अलग हुए जॉन अब्राहम को लंबा समय हो गया है, लेकिन अभी भी ये नाम जॉन से चिपका हुआ है। पिछले दिनों खबर आई कि जॉन ने अपनी एक फिल्म से बिपाशा को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जॉन नहीं चाहते थे कि बिपाशा उनकी फिल्म में नजर आए।
जब यह खबर जॉन के कानों तक पहुंची तो उनको गरम होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। जॉन को लगा कि उन्हें ये बदनाम करने की साजिश है। भला वे क्यों बिपाशा को फिल्म से बाहर करेंगे?
बिपाशा भले ही अपने इंटरव्यू में जॉन के बारे में बुरा-बुरा बोलने लगी हैं, लेकिन जॉन ने कभी अपना मुंह नहीं खोला। उन्होंने तो यह भी नहीं बताया कि वे बिपाशा से क्यों अलग हुए? जॉन का मानना है कि बिपाशा के साथ उन्होंने बेहरतीन समय गुजारा है। वे अब बिपाशा के बारे में क्यों बुरा बोलेंगे? क्यों उनका बुरा करेंगे।
निर्माता संजय गुप्ता जिनकी फिल्म में जॉन काम कर रहे हैं का कहना है कि बिपाशा कभी फिल्म में थी ही नहीं तो उन्हें बाहर करने का प्रश्न ही नहीं उठता। मीडिया ने ही बिपाशा को फिल्म में शामिल किया और अब बाहर कर दिया। जॉन के बारे में वे कहते हैं कि जॉन कभी किसी के काम में दखल नहीं देते हैं। वे कभी इसमें रूचि नहीं लेते कि कौन फिल्म कर रहा है।