गली गली चोर है का गाना छन्नो छन्नो
पाकिस्तान की राखी सावंत कही जाने वाली वीना मलिक को भी अब धीरे-धीरे बॉलीवुड में काम मिलने लगा है। हाल ही में वे ‘गली गली चोर है’ में छन्नो आइटम सांग पर डांस करती नजर आईं।
वीना की बल्ब लगी ब्रा को लेकर काफी कुछ लिखा गया। रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, मुग्धा गोडसे और अन्नू कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
यह आइटम नंबर धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है और वीना को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उन्हें और बेहतर गाने मिलेंगे।