बड़े पर्दे से कुछ समय तक दूर रहने वाली ईशा देओल शीघ्र ही अपनी मम्मी हेमा मालिनी के निर्देशन में बनने वाले ‘टेल मी ओ खुदा’ से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म से उनकी काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। इससे पहले ईशा सुनहरे पर्दे पर अंतिम बार आतंकवाद पर आधारित फिल्म ‘हाइजैक’ में नजर आई थी जिसमें उनके अभिनेता शाइनी आहूजा थे।
ईशा कहती हैं कि मुझे काफी प्रस्ताव मिले, लेकिन मैंने उन प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया। मैं ऐसी भूमिका की तलाश में थी जिससे मैं खुद को फिर से निखार सकूं।
उन्होंने कहा ‘‘मैने ‘टेल मी ओ खुदा’ का चयन मुख्य रूप से इसलिए किया क्योंकि हम अपने प्रोडक्शन हाउस को फिर से शुरू करना चाहते थे और हमें अच्छी पटकथा भी मिल गई। मैंने इसमें पूरी तरह से शामिल होने का निर्णय लिया और यही कारण है कि मैने दूसरे प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया। इस फिल्म में ईशा पहली बार अपने पिता धर्मेन्द्र के साथ नजर आएंगी।(भाषा)