क्या सोनम हैं दीपिका-सिद्धार्थ के ब्रेकअप की जिम्मेदार!
PR
दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या के ब्रेक-अप के कई कारण गिनाए जा रहे हैं। अब इसका जिम्मेदार सोनम कपूर को बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सोनम पर सिद्धार्थ लट्टू हो गए और ये बात दीपिका को पसंद नहीं आई और उन्होंने सिद्धार्थ से रिश्ता तोड़ लिया।
गौरतलब है कि एक वक्त ऐसा भी था जब सोनम के दिल में रणबीर कपूर के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर था, लेकिन रणबीर को दीपिका ले उड़ी। शायद उस बात का बदला सोनम ने ले लिया हो। फिलहाल दीपिका, सिद्धार्थ और सोनम ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।