चिकनी चमेली के बाद लोकप्रियता की ऊंचाई छू रहीं कैटरीना कैफ के नाम पर अब पिज्जा मिलेगी। एक मशहूर रेस्तरां ने भारत में मौजूद अपनी सारी शाखाओं में कैटरीना कैफ पिज्जा उपलब्ध कराने जा रहा है। ये वेज और नॉनवेज दोनों में उपलब्ध होगा।
कहा जा रहा है कि यह ‘अग्निपथ’ के प्रमोशन का ही एक हिस्सा है। अग्निपथ के निर्माताओं और रेस्तरां के बीच एक समझौता हुआ है और उसके तहत कैटरीना कैफ पिज्जा लोगों के लिए उपलब्ध होगा। इसके काफी अच्छीझ मार्केटिंग की रणनीति बताई जा रही है।
रितिक रोशन, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘अग्निपथ’ कैटरीना कैफ पर फिल्माए गए गीत ‘चिकनी चमेली’ के कारण अचानक चर्चा में आ गई है।