आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ | बॉलीवुड 2011
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » कैटरीना कैफ करेंगी राजनीति
कैटरीना कैफ
PR


हिट फिल्म राजनीति का सीक्वल बनाने की योजना प्रकाश झा ने बना ली है। राजनीति में कैटरीना के किरदार को छोड़ ज्यादातर किरदार मारे जाते हैं, इसलिए कैटरीना को फिल्म का ऑफर झा ने दिया है ताकि कहानी को आगे बढ़ाया जा सके।

कैटरीना ने फिलहाल हां तो नहीं कहा है, लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि वे राजनीति का सीक्वल जरूर करेंगी क्योंकि इसी फिल्म के जरिये उन्होंने साबित किया था कि वे अभिनय भी कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ और निर्देशक झा के बीच बेहतरीन संबंध है। कैटरीना का मानना है कि निर्देशक के रूप में झा उनसे बेहतर काम लेते हैं। उनके अंदर के कलाकार को बाहर निकाल देते हैं। साथ ही राजनीति के सीक्वल में कैटरीना का रोल बेहद सशक्त होगा। वे इस फिल्म में पॉवरफुल लीडर के रूप में नजर आने वाली हैं।

फिलहाल राजनीति के सीक्वल की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त है क्योंकि कैटरीना काफी व्यस्त हैं। साथ ही अन्य कलाकारों को चुना जाना अभी बाकी है।
संबंधित जानकारी
Feedback Print