करीना कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ से अलग होकर फिल्म के हीरो रणवीर सिंह का दिल तोड़ दिया है, जो कि करीना के साथ फिल्म करने को लेकर बेहद उत्साहित थे।
IFM
रणवीर सिंह को जैसे ही यह फिल्म मिली और पता चला कि करीना कपूर इस फिल्म में हीरोइन हैं, उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सारे यार-दोस्तों को बता दिया कि वे करीना के साथ फिल्म करने जा रहे हैं।
करीना के साथ उन्होंने फिल्म करने का सपना देखा था जो पूरा हो गया था। लेकिन बेचारे रणवीर को क्या पता था कि उनकी खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाएगी।
भंसाली ने करीना से 150 दिन मांगे। करीना को लगा कि इतने दिनों में तो वे तीन फिल्म कर लेंगी, लिहाजा वे फिल्म से अलग हो गईं।
उधर भंसाली बता रहे हैं कि करीना ने फिल्म नहीं छोड़ी बल्कि उन्होंने ही करीना को फिल्म से हटा दिया क्योंकि करीना के साथ डेट एडजस्ट नहीं हो रही थी। बात जो भी हो, करीना और भंसाली के पंगे में बेचारे रणवीर का नुकसान हो गया।