आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » करीना कपूर ने मां बनने की खबर को गलत बताया
करीना कपूर
WD


कुछ दिनों पहले एअरपोर्ट पर करीना कपूर का एक फोटो खींचा गया था। इसमें करीना ढीले कपड़ों में थीं। साथ ही वे एक शॉल के जरिये अपने बेबी बंप को छिपाती हुई प्रतीत हो रही थीं। बस फिर क्या था, अफवाहों का दौर चल पड़ा। फटाफट ये फोटो इधर-उधर भेजे गए और खबरें आने लगी कि सैफ अली खान की बेगम बनने की तैयारी कर रहीं करीना प्रेग्नेंट हैं। इसीलिए वे जल्दी से जल्दी शादी करने वाली हैं।

बेचारे मधुर भंडारकर के बारे में किसी ने नहीं सोचा। हीरोइन फिल्म को उन्हें इसलिए बंद करना पड़ा था क्योंकि थोड़ी-बहुत शूटिंग के बाद ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हो गई थीं। बड़ी हिम्मत कर उन्होंने करीना को लेकर ‘हीरोइन’ शुरू की और इस तरह की अफवाहों से तो वे परेशान हो गए होंगे। करीना ने मधुर को बताया कि वे 20 फरवरी से ‘हीरोइन’ का अगला शेड्यूल करने वाली हैं जो 25 दिनों तक चलेगा। तब जाकर मधुर ने राहत की सांस ली

बेबो से जुड़े लोगों ने उनकी मां बनने की खबर को हास्यास्पद बताया। उनके मुताबिक किसी भी फोटो को देखकर इस तरह से बातें करना बड़ा ही बेहूदा है और इस खबर में रत्ती भर सच्चाई भी नहीं है।
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia