आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » करीना कपूर और अर्जुन रामपाल के बीच होंगे गरमा-गरम सीन!
फिल्म ‘हीरोइन’ के लिए करीना कपूर पहली चॉइस थीं, लेकिन स्क्रिप्ट में लिखे कुछ बोल्ड सीन वे करना नहीं चाहती थीं, इसलिए कई बार उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव करवाए। मधुर ने बोल्ड सीन की संख्या भी कम कर दी थी, फिर भी करीना संतुष्ट नहीं थी। बाद में ऐश्वर्या को लिया गया और फिर यह फिल्म करीना के पास आ गई।

कहते हैं कि मधुर ने करीना की बात मान ली थी इसीलिए करीना ‘हीरोइन’ की हीरोइन बनने के लिए राजी हुईं। कुछ दिनों की शूटिंग के बाद मधुर ने फिर दांव खेला। उन्होंने करीना को समझाया कि बोल्ड सीन स्क्रिप्ट की डिमांड है अगर वे चाहे तो इन दृश्यों को कलात्मक तरीके से फिल्माया जा सकता है। मधुर के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब बेबो मान गईं।

करीना कपूर
PR


फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 20 मार्च को करीना और अर्जुन रामपाल के बीच गरमा-गरम दृश्य मुंबई स्थित फाइव स्टार होटल में फिल्माए जाएंगे। करीना ने बारीकी से सीन के बारे में पूरी जानकारी ली और तभी हां कहा।

ये शॉट फिल्माते मधुर के अलावा केवल तीन व्यक्ति मौजूद रहेंगे ताकि करीना सहज महसूस करें। सीन के मुताबिक शराब पीने के बाद करीना बेड पर अर्जुन रामपाल के साथ जाती हैं। फिलहाल मधुर और करीना ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia