आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » आयशा टाकिया और सिद्धार्थ माल्या की ट्विटर पर जंग
ट्विटर एक बार फिर लड़ने का माध्यम बना है। इस बार फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया और सिद्धार्थ माल्या आमने-सामने हैं। आयशा की बहन निशा के साथ नई दिल्ली में किंगफिशर एअरलाइंस में काम करने वाले विनय पोड़वाल ने खराब व्यवहार किया। निशा का बोर्डिंग पास भी फाड़ दिया।

आयशा को जब ये घटना पता चली तो गुस्से से उनका खून खौल गया। मुंबई में बैठी आयशा ने ट्वीट कर भड़ास निकाली और लिखा कि काश मैं वहां होती। विनय पोड़वाल की अपने यात्रियों के साथ ऐसा सलूक करने की हिम्मत कैसे हुई। क्या लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है। मैं कानून की मदद लेने की सोच रही हूं। किंगफिशर सबसे खराब एअरलाइन है। इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें लिखी।

आयशा टाकिया
WD


जब यह बात सिद्धार्थ माल्या तक पहुंची तो उन्होंने ट्विटर पर आयशा को जवाब देना शुरू कर दिया। उन्होंने लिखा कि यह आयशा टाकिया कौन है? शायद कोई एक्टर हैं। वे जब वहां मौजूद ही नहीं हैं तो इस तरह की बातें क्यों कर रही हैं। हर कहानी के दो पहलू होते हैं।‘

इसका जवाब आयशा ने देते हुए ट्वीट किया कि किसी भी भारतीय के साथ खराब व्यवहार किया जाता है तो वो उसके खिलाफ आवाज उठा सकता है। आप भी वहां नहीं थे इसलिए अपने स्टाफ का पक्ष लेना बंद किजिए। मैं पूरा घटनाक्रम जानती हूं। आप मैनर्स सीखिए।‘

आयशा के पति फरहान भी कूद पड़े हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि आयशा ने एअरलाइन कंपनी के मालिक का नाम कही नहीं लिया है इसलिए सिद्धार्थ को इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए।
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia