अमिताभ बच्चन को यह जानकर बेहद दु:ख हुआ कि क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह को कैंसर है। ट्वीटर पर चिंता प्रकट करते हुए अमिताभ ने युवी को सलाह दे डाली। वे ट्वीट करते हैं- युवराज के बारे में जानकर बहुत धक्का पहुंचा। युवी यदि तुम इसे पढ़ रहे हो तो जान लो कि हम सब तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सब कुछ ठीक होगा। युवराज, रोज सुबह उठ कर जोर से कहो -रोजाना मैं बेहतर होता जा रहा हूं और तुम हो जाओगे।‘
अभिषेक बच्चन ने भी युवी की बीमारी को लेकर अपनी चिंता प्रकट की है। फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा ट्वीट करती हैं ‘युवराज के बारे में जानकर बहुत दु:ख हुआ। हम सब को प्रार्थना करना चाहिए कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे। वे फाइटर हैं और यह मैच भी जीतेंगे।‘