आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ | बॉलीवुड 2011
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » आलेख » कॉकटेल का लवर बॉय सैफ अली खान

सैफ अली खान को दर्शक लवर बॉय के रूप में ही देखना पसंद करते हैं और ज्यादातर कामयाबी भी उन्हीं फिल्मों को मिली है जिनमें सैफ ने लवर बॉय के रोल अदा किए हैं। सालों पहले, दिल चाहता है से सैफ अली खान लवर बॉय के रूप में सबके दिलों पर छा गए थे।


इस फिल्म के बाद उनकी लवर बॉय वाली कई फिल्में आईं जैसे हम तुम, सलाम नमस्ते और कल हो न हो। लवर बॉय इमेज वाली उनकी आखिरी फिल्म लव आजकल थी, जो 2009 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।

Deepika-Saif
PR


दीपिका और डायना से लवर बॉय का रोमांस
कॉकटेल में भी सैफ की यही छवि देखने को मिलेगी। कुछ लोग कॉकटेल को लव आजकल का एक्सटेंशन मानते हैं जबकि हकीकत ये है कि दोनों में खास समानता नहीं है। कॉकटेल में सैफ एक मेट्रोपोलिटन, चार्मिंग लवर बॉय बन कर दीपिका और न्यू कमर डायना पेंटी के साथ रोमांस करेंगे। इस फिल्म का खासतौर पर युवाओं में काफी क्रेज है और फिल्म के गाने इस समय धूम मचा रहे हैं।

रियल लाइफ में भी ऐसे ही हैं : दीपिका पादुकोण
सैफ के साथ कुछ फिल्म कर चुकी दीपिका पादुकोण कहती हैं ‘सैफ अली द्वारा अभिनीत लवर बॉय का जो किरदार हम परदे पर देखते हैं, वैसे कुछ हद तक सैफ रियल लाइफ में भी हैं। इसलिए वे इन भूमिकाओं में बिलकुल नेचरल लगते हैं। इस तरह के रोल में वे बहुत जमते हैं और खासतौर पर लड़कियां उन्हें बेहद पसंद करती हैं। मैंने उनके साथ कॉकटेल और लव आजकल जैसी रोमांटिक फिल्में की हैं और मुझे शूटिंग के दौरान बेहद मजा आया।

सैफ अली खान
PR


जीतेंगे दर्शकों का दिल
कॉकटेल में सैफ ने गौतम नामक किरदार निभाया है जो दिल्ली से है। गौतम मस्तमौला किस्म का इंसान है और महिलाओं से फ्लर्ट करने में नहीं चूकता, लेकिन किसी को ठेस पहुंचाना उसका मकसद नहीं है। कॉकटेल से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि लवर बॉय के रूप में सैफ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।
संबंधित जानकारी
Feedback Print