गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. दीपावली का सरलतम तांत्रिक उपाय, अवश्य आजमाएं
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (12:03 IST)

दीपावली का सरलतम तांत्रिक उपाय, अवश्य आजमाएं

दीपावली का सरलतम तांत्रिक उपाय, अवश्य आजमाएं - दीपावली का सरलतम तांत्रिक उपाय, अवश्य आजमाएं
दीपावली पर्व पर खास तांत्रिक प्रयोग प्रस्तुत है। इस प्रयोग से किसी तरह की हानि नहीं होती। यह सभी साधारणजन के लिए असरकारी और आसान तांत्रिक प्रयोग है। इस सरल तांत्रिक प्रयोग को पूर्ण शुद्धता से करने पर लाभ अवश्य मिलता है। लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नीचे दिए गए मंत्र की पहले 108 बार माला करें। 
 


 
महालक्ष्मी मंत्र - 
 
'ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:' 
 
आसान वि‍धि 
 
* चाँदी की एक छोटी-सी डिबिया लें। अगर चाँदी की उपलब्ध नहीं हो तो किसी और शुद्ध धातु की डिबिया भी आप ले सकते हैं। 
 
* इस डिबिया को आप ऊपर तक नागकेशर तथा शहद से भरकर बंद कर दें। 
 
* दीपावली की रात्रि को इसका पूजन-अर्चन करके इसे अपने लॉकर या दुकान के गल्ले में रख दीजिए। 
 
* रखने के बाद इसे खोलने की जरूरत नहीं है और ना ही और कुछ उपाय करने की। 
 
* फिर अगली दीपावली तक इसे लॉकर या गल्ले में रखी रहने दें। दिनों दिन बढ़ती लक्ष्मी का चमत्कार आप स्वयं देखेंगे।