शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Deepawali
Written By WD

मनचाही कामना के विशेष दिवाली मंत्र

मनचाही कामना के विशेष दिवाली मंत्र - Deepawali
दिवाली का पर्व हर तरह की खुशियों का होता है। इस त्योहार पर देवी-देवता भी आशीर्वाद देते हैं। इस रात्रि पर विशेष मंत्रों से मनचाही कामना के लिए पूजन व प्रार्थना की जा सकती है। 

 दिवाली विशेष : संतान प्राप्ति मं‍त्र  
 
दीपावली पर नि:संतान दंपत्ति अगर इस मंत्र का जाप करें तो उन्हें अवश्य सफलता मिलती है। 
 
अ) . ॐ ह्रीं ह्रीं हृं पुत्रं कुरु कुरु स्वाहा।
 
ब). ॐ देवकी सुत गोविन्दं वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणंगत:।।

दिवाली पर मनचाहे वर/ वधु प्राप्ति का मंत्र 
 
अ) . ॐ देवेन्द्रणि नमस्तुभ्यं देवेन्द्र प्रिय भामिनि।
विवाहं भाग्य मारोग्यं शीघ्र लाभं च देहिमे।।
ब). ॐ कात्यायिनी महामाया, महा योगिन्यधीश्वरी
नंद गोप सुतं देहि पति में कुरुते नम: 
 
सभी कष्टों के निवारण का सबसे छोटा दिवाली मं‍त्र 
 
ॐ जूं स:।