गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Delhi Election
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 31 जनवरी 2015 (19:42 IST)

आप नहीं देगी भाजपा को जवाब...

आप नहीं देगी भाजपा को जवाब... - Delhi Election
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि वह भाजपा के पांच सवालों का जवाब नहीं देगी क्योंकि वह पहले ही उसकी ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को खुली बहस के लिए चुनौती दे चुकी है लेकिन वह इससे भाग गईं।
 
आप नेता आशुतोष ने कहा, 'हमें बहस में क्यों शामिल नहीं होना चाहिए? हमने खुली बहस के लिए किरण बेदी को चुनौती दी थी। वह इससे भाग गईं क्योंकि उनके पास चर्चा के लिए मुद्दा नहीं है। दिल्ली के बारे में उनके पास कोई विचार नहीं है और अब भाजपा सवाल पूछ रही है।' उन्होंने कहा कि बहस के मंच पर सवाल पूछे जाने चाहिए थे।
 
आशुतोष ने कहा कि बात यह है कि आप ये सवाल सार्वजनिक बहस में लाखों लोगों के सामने पूछते। आपने इस पर सहमति क्यों नहीं जताई और अब आप सवाल पूछ रहे हैं। (भाषा)