गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. पश्चिम बंगाल में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी
Written By
Last Updated : शनिवार, 15 मई 2021 (14:27 IST)

पश्चिम बंगाल में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी

lockdown | पश्चिम बंगाल में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने की शनिवार को घोषणा की। मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा कि हम महामारी को फैलने से रोकने के लिए रविवार को सुबह 6 बजे से 30 मई की शाम 6 बजे तक सख्त कदम उठा रहे हैं।

 
उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान सभी सरकारों और निजी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, बार, खेल कॉम्प्लेक्स, पब और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे।15 दिनों के लॉकडाउन के दौरान निजी वाहन, टैक्सी, बस, मेट्रो रेल, उपनगरीय ट्रेन भी नहीं चलेंगी।

 
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप खुले रहेंगे और आवश्यक सेवाएं जैसे कि दूध, पानी, दवा, बिजली, अग्निशमन, कानून एवं व्यवस्था और मीडिया इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे। ई-कॉमर्स और घर पर सामान पहुंचाने (होम डिलीवरी) की सेवाओं को मंजूरी दी जाएगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोना वैक्सीनेशन पर महंगी पड़ी पीएम मोदी की आलोचना, पोस्टर चिपकाने पर 17 FIR, 15 गिरफ्तार