नईदुनिया रेसिपी कॉन्टेस्ट | भारतीय व्यंजन | मीठे पकवान | लो कैलोरी फूड | माँसाहारी व्यंजन | कुकिंग टिप्स | कॉन्टिनेंटल फूड | उपवास के पकवान
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » व्यंजन » कुकिंग टिप्स » कुछ आसान लेकिन खास नुस्खे (Rasoi Tips)
FILE

* कभी भी बाहर से आने पर कैरी का पना पीना चाहिए। इसके लिए उबली हुई केरियां फ्रीज में अवश्य रखें और तुरंत इनसे पना बना लें।

* नई ताजी केरी का मुरब्बा या छुंदा चाहिए तो केरी किसकर शक्कर मिलाकर सोलर कुकर में रख दें। एक दिन में तैयार हो जाएगा। या पतीले पर कपड़ा बांधकर धूप में रख दें, तीन दिन में चाशनी तैयार हो जाएगी।

* खाने में रोजाना दही चाहिए, पर रात में जमाना भूल गए। सुबह उठकर दूध को कुनकुना गर्म करें। जामन थोड़ा अधिक डालें। अच्छी तरह मिलाकर ढक्कन बंद डिब्बे में धूप में या स्टेबीलाइजर पर रख दीजिए।

यह लीजिए 12 बजे तक दही तैयार है।
संबंधित जानकारी
Feedback Print