नईदुनिया रेसिपी कॉन्टेस्ट | भारतीय व्यंजन | मीठे पकवान | लो कैलोरी फूड | माँसाहारी व्यंजन | कुकिंग टिप्स | कॉन्टिनेंटल फूड | उपवास के पकवान
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » व्यंजन » लो कैलोरी फूड » सूखे धनिए का पना-शर्बत (Summer Vacation Recipe)
FILE

सामग्री :
50 ग्राम सूखा धनिया, 100-125 ग्राम शक्कर की चाशनी, पाव चम्मच इलायची पावडर, आइस क्यूब व पानी आवश्यकतानुसार।

विधि :
सर्वप्रथम सूखे धनिया को बारीक पीसकर कपड़े से छान लें। तत्पश्चात इस छने धनिए में शक्कर की चाशनी और इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं तथा मिट्टी के नए पात्र में डालकर करीब चार से छ: घंटे तक रखें।

तत्पश्चात इसे एयरटाइट बोतल में भर कर रख दें। जब भी उपयोग में लाना हो तो एक गिलास पानी में एक-से डेढ़ चम्मच शरबत मिलाएं और आइस क्यूब डालकर पिएं। इलायची से सुगंधित यह शीतल पेय पीने से पित्त बाधा, शरीर की जलन, आंखों की जलन आदि कम करके शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
संबंधित जानकारी
Feedback Print