शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
  6. चुकंदर का लजीज रायता
Written By WD

चुकंदर का लजीज रायता

Beetroot Raita | चुकंदर का लजीज रायता
सामग्री :
1 मीडियम साइज का चुकंदर, 1/2 कटोरी नारियल का बूरा, 2 कटोरी फ्रेश दही, पाव चम्मच भूना पिसा जीरा, 1 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच राई, 1 चम्मच उड़द दाल, 5-6 कढ़ी पत्ता, 2 खड़ी लाल मिर्च, चुटकी भर शक्कर, हरा धनिया (ऊपर से बुरकाने के लिए) सादा नमक व काला नमक स्वादानुसार।

वि‍धि :
सर्वप्रथम चुकंदर को धोकर, कुकर में रखकर 1 सीटी लगा कर पका लें। तत्पश्चात मिक्सी में नारियल को महीन करके पेस्ट बना लें। चाहे तो जरूरतानुसार थोड़ा-सा दूध या पानी डाल सकते हैं। चुकंदर को छीलकर हाथ से महीन मसल लें।

अब एक बड़े कटोरे में मसला हुआ चुकंदर, नारियल पेस्ट, दही, दोनों तरह के नमक मिला लें। एक बड़े चम्मच में तेल गरम करके राई, मीठा नीम और लाल मिर्च तड़काएं और तैयार रायते में डाल दें और फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर हरा धनिया बुरका कर चुकंदर का लजीज रायता घर वालों को पेश करें। यह रायता सेहत बनाने के लिए बहुत लाभकारी है।