नईदुनिया रेसिपी कॉन्टेस्ट | भारतीय व्यंजन | मीठे पकवान | लो कैलोरी फूड | माँसाहारी व्यंजन | कुकिंग टिप्स | कॉन्टिनेंटल फूड | उपवास के पकवान
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » व्यंजन » भारतीय व्यंजन » लजीज मंगलोरी अचार (Mnglori pickle)
FILE

सामग्री :
1 किलो छोटे-छोटे बिना गुठली पड़े कच्चे आम, पानी 5 कप, पिसी लाल मिर्च 250 ग्राम, पिसी हल्दी दो चम्मच, हींग 5 ग्राम, सरसों 200 ग्राम, 200 ग्राम नारियल तेल, 250 ग्राम नमक।

विधि :
आमों को धोकर कपड़े पर सुखा दीजिए। नमक को पानी में घोलकर खूब उबालिए। ठंडा होने पर छानकर बर्तन में रखिए। सारे आमों को इस बर्तन में डालिए। चार-पांच दिन ढंककर रखिए। दिन में एक-दो बार हिलाइए। आम थोड़े सिकुड़कर हरे से पीले हो जाएंगे। इन्हें निकालकर कपड़े पर सुखाइए। नमक के पानी को फिर से पांच मिनट उबालिए। ठंडा होने दीजिए। इस पानी से मिर्ची, हल्दी और हींग पीस लीजिए। सरसों अलग पीस लीजिए।

पिसे हुए दोनों मिश्रणों को आमों में मिलाकर बर्तन में भर दीजिए। नारियल तेल गरम कर हींग डालने के बाद ठंडा करिए। महीन सूती कपड़ा लेकर उसकी चार तह कर तेल में डुबोकर अचार पर ढंक दीजिए। तीन महीने बाद अचार का उपयोग कीजिए। तेल वाला कपड़ा हमेशा अचार पर ढंका रहना चाहिए।
संबंधित जानकारी
Feedback Print