नईदुनिया रेसिपी कॉन्टेस्ट | भारतीय व्यंजन | मीठे पकवान | लो कैलोरी फूड | माँसाहारी व्यंजन | कुकिंग टिप्स | कॉन्टिनेंटल फूड | उपवास के पकवान
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » व्यंजन » कॉन्टिनेंटल फूड » स्टफ्ड आलू-मटर विद चीज (Continental Dishes)
FILE

सामग्री :
बड़े साइज के 6-7 आलू (उबले हुए), 2 क्यूब कद्दूकस की हुई चीज, फ्रेश मक्खन 2 बड़े चम्मच, 1 कप मटर, आधा कटोरी चिली सॉस, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 बड़ा टमाटर (स्लाइस में कटा हुआ)।

विधि :
सर्वप्रथम मटर को पानी और नमक के साथ उबाल लें। अब आलुओं को दो भागों में काट कर बीच का थोड़ा-सा गूदा निकाल कर कप का आकार दे दें। तत्पश्चात कद्दूकस चीज, आलू के गूदे का मिश्रण और बारीक कटे प्याज मिलाकर अच्छे से मैश कर लें।

अब आलुओं पर मक्खन चुपड़ दें। मक्खन का एक छोटा-सा टुकड़ा आलू के कप में डाल दें। फिर मटर से आलू भर दें, एक-एक चिली सॉस बूंद डालें, फिर उस पर बहुत सारा चीज का मिश्रण रख दें। चीज पिघलने तक खूब गर्म ओवन में बेक करें और गर्मा-गर्म सर्व करें।
संबंधित जानकारी
Feedback Print