शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. वेबदुनिया विशेष 07
  4. »
  5. बाल दिवस
Written By ND

एक जवाहरलाल

एक जवाहरलाल -
- मनोज साधु

ND
राष्ट्रवाटिका के पुष्पों में,
एक जवाहरलाल
जन्म लिया जिस दिन लाल ने,
दिवस कहाया बाल

बच्चे इनको सदा प्यार से,
चाचा नेहरू कहते
चाचाजी इन बच्चों के बीच,
बच्चे बनकर रहते

एक गुलाब ही सब पुष्पों में,
इनको लगता प्यारा
भारत माँ का लाल यह,
सबसे ही था न्यारा

सारे जग को पाठ पढ़ाया,
शांति और अमन का
भारत माँ का मान बढ़ाया,
था यह ऐसा लाल चमन का॥