गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. क्या कहते हैं श्रेया के टैरो कार्ड...

क्या कहते हैं श्रेया के टैरो कार्ड...

टैरो कार्ड रीडर से जानिए श्रेया के सितारे....।

Shreya Ghoshal Stars | क्या कहते हैं श्रेया के टैरो कार्ड...
PR

श्रेया घोषाल- 12/03/1984
बृहस्पति ग्रह और नंबर 3 द्धारा शासि

टैरो कार्ड रीडर मनीषा कौशिक से जानिए श्रेया घोषाल के सितारे....।

1. करियर- वर्ल्ड ऑफ मेजर अर्काना :
अंतराष्ट्रीय स्तर पर आपकी प्रशंसा होगी। इतना ही नहीं आप विदेशों में कई शोज करके अपने लिए दुनिया भर से प्रशंसा प्राप्त करेंगी।

2. पर्सनल ग्रोथ- स्ट्रेंथ ऑफ मेजर अर्काना :
आने वाली जिंदगी में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। काम का प्रेशर इतना बढ़ जाएगा कि आपको आपके नजदीक प्रियजनों से मिलने तक का ठीक से समय नहीं मिल पाएगा।

बॉलीवुड की किसी हस्ती से आपका झगड़ा भी संभव है। यह झगड़ा बढ़ सकता है, यहां तक कि मीडिया में भी हाइलाइट हो सकता है।

3. रोमांस/प्यार और जिंदगी- टू ऑफ कप्स :
प्यार की दस्तक आपकी आने वाली जिंदगी में सुनाई पड़ने वाली है। हो सकता है प्यार की खुमारी मीडिया के सामने आ जाएं और बात चारों तरफ फैल जाएं।

इतना ही नहीं प्यार का यह रंग परिणय सूत्र के धागे में भी बंध सकता है।