गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. अमित साहनी की लिस्ट : मूवी प्रिव्यू
Written By समय ताम्रकर

अमित साहनी की लिस्ट : मूवी प्रिव्यू

Movie Preview Amit Sahni ki List | अमित साहनी की लिस्ट : मूवी प्रिव्यू
बैनर : पिक्सिस पिक्चर्स
निर्माता : टीना नागपाल, कविता कुलकर्णी, सुजाता वेमूर्ति
निर्देशक : अजय भुयान
संगीत : रघु दीक्षित, पलाश मुछाल
कलाकार : वीर दास, वेगा टमोटिया, कवि शास्त्री, अनिंदिता नायर
रिलीज डेट : 18 जुलाई 2014

PR


अमित साहनी (वीर दास) ने एक ऐसी लिस्ट बना रखी है जिसमें महिलाओं की खूबियां लिखी हुई हैं। इस बंदे को ऐसी लड़की चाहिए जिसमें वो सारे गुण हैं जिसकी उसने लिस्ट बना रखी है। अपनी ड्रीम गर्ल की उसे तलाश है। जब भी अमित किसी लड़की को देखता तो उसमें वो सारे गुण देखने की कोशिश करता जो उसने लिख रखे हैं। यहां तक की डेटिंग पर जाते समय भी वह चुपचाप अपनी लिस्ट से लड़की की खासियत मिलान करने की कोशिश करता। उसकी लिस्ट के इर्दगिर्द हास्य रचा गया है जिसमें कई उतार-चढ़ाव हैं।