मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis of Hindi Film Noor
Written By

नूर की कहानी

नूर की कहानी - Story Synopsis of Hindi Film Noor
बैनर : टी-सीरिज़ सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लि.
निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा
निर्देशक : सुनील सिप्पी
संगीत : अमाल मलिक, आरडी बर्मन, बादशाह
कलाकार : सोनाक्षी सिन्हा, कनन गिल, शिबानी दांडेकर, पूरब कोहली, मनीष चौधरी
रिलीज डेट : 21 अप्रैल 2017 
नूर रॉय चौधरी (सोनाक्षी सिन्हा) मुंबई जैसे बड़े शहर में अकेली रहती है। नूर अकेलापन महसूस करती है और उसकी चाहत है कि उसे कोई प्यार करने वाला हो। 

नूर एक टीवी चैनल के लिए काम करती है जहां उसका काम पार्टियों और इवेंट्स को कवर करने का है। अपने काम और जीवन से नूर नाखुश है। नूर को उद्देश्य और उत्साह की तलाश है ताकि जिंदगी में कुछ रोमांच आए। 
एक दिन नूर के सामने कुछ ऐसा घटता है जो गलत है। क्या नूर दृढ़ता से इसका सामना करेगी? या वह दोषपूर्ण व्यवस्था और अपनी कमजोरियों के चलते इसकी उपेक्षा कर देगी? फिल्म उसके संबंध और उसकी पसंद को रेखांकित करती है। 