• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. मोह माया मनी की कहानी
Written By

मोह माया मनी की कहानी

Story Synopsis of Hindi Film Moh Maya Money | मोह माया मनी की कहानी
बैनर : देल्ही टॉकीज़ प्रोडक्शन 
निर्माता : संदीप नरुला
निर्देशक : मुनीष भारद्वाज
संगीत : हरप्रीत सिंह 
कलाकार : रणवीर शौरी, नेहा धूपिया, देवेन्द्र चौहान, विदूषी मेहरा
रिलीज डेट : 25 नवम्बर 2016 


 
मोह माया मनी की कहानी है अमन (रणवीर शौरी) के बारे में, जो रियल एस्टेट ब्रोकर के रूप में एक मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करता है। बेहतर जीवन के लिए अमन अक्सर पैसों में हेराफेरी करता रहता है। लालच बढ़ता जाता है। हालात अमन के हाथ से निकल जाते हैं। वह खुद को और अपनी पत्नी दिव्या (नेहा धूपिया) के जीवन को खतरे में डाल देता है। हालातों पर काबू पाने के लिए अमन अपनी पत्नी को एक सफेद कॉलर अपराध के दलदल में ढकेलता है और अपने को वहां पाता है जहां उसने कभी सोचा भी नहीं था।