मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Her Story, Rahul Roy, Hindi Film
Written By

हर स्टोरी : मूवी प्रिव्यू

हर स्टोरी : मूवी प्रिव्यू - Her Story, Rahul Roy, Hindi Film
निर्माता : इंडियावाली फिल्म्स
निर्देशक : त्रिलोक चौधरी
संगीत : सुनील खोसला
कलाकार : राहुल रॉय, रिया सहोता, श्रद्धा
रिलीज डेट : 9 जनवरी 2015
प्यार उम्र, जाति, धर्म, भौगोलिक सीमा जैसे किसी बंधन को नहीं मानता। जब किसी से प्यार होना है हो जाता है। 'हर स्टोरी'  कहानी है एक युवा लड़की किम की जो राहुल की दीवानी है। किम से राहुल की उम्र दोगुनी है, लेकिन किम को इसकी परवाह नहीं है। 

लैला नामक एक लड़की से राहुल रिलेशनशिप में है और अब तक उसने विवाह नहीं किया है। पहले किम को इस रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में जब उसे पता चलता है तो वह लैला को अपने लिए खतरा मानती है। लैला को राहुल से अलग करने की बात सोचने लगती है। अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। 

इच्छा और पागलपन के बीच एक महीन रेखा होती है और किम इसे पार करने के लिए तैयार है। उसका मानना है कि प्यार और युद्ध में सब जायज है। 'हर स्टोरी' के जरिये इस तरह के नाजुक रिश्ते को लेकर मानव मन को समझने की कोशिश की गई है।