शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर
Last Modified: मंगलवार, 7 अक्टूबर 2014 (16:23 IST)

इक्कीस तोपों की सलामी की कहानी

इक्कीस तोपों की सलामी की कहानी -
बैनर : नौटंकी फिल्म्स, पेन इंडिया प्रा.लि.
निर्माता : अभिनव शुक्ला, अनुराधा प्रसाद शुक्ला, जयंतीलाल गढ़ा
निर्देशक : रवीन्द्र गौतम
संगीत : राम सम्पत
कलाकार : अनुपम खेर, नेहा धूपिया, द्वियेन्दु शर्मा, मनु ऋषि चड्ढा, अदिति शर्मा, राजेश शर्मा, उत्तरा बाओकर
रिलीज डेट : 10 अक्टूबर 2014 
पुरुषोत्तम जोशी सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हो गए हैं। पूरे कार्यकाल के दौरान ईमानदारी से उन्होंने अपना कार्य किया। शेखर और सुभाष जोशी उनके बेटे हैं। बेटों का मानना है कि उनके पिता को वो सम्मान नहीं मिला जिसके कि वे हकदार हैं। अपने पिता को 'इक्कीस तोपों की सलामी' देने के लिए शेखर और सुभाष ऐसा कुछ करते हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस फिल्म में दिल को छू लेने वाली कॉमेडी है जो सोचने के लिए भी मजबूर करती है।