शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Bhopal- A Prayer For Rain
Written By

भोपाल- ए प्रेयर फॉर रेन : मूवी प्रिव्यू

भोपाल- ए प्रेयर फॉर रेन : मूवी प्रिव्यू - Bhopal- A Prayer For Rain
निर्माता : रवि वालिया
निर्देशक : रवि कुमार 
कलाकार : मार्टिन शीन, मिश्का बर्टन, राजपाल यादव, तनिष्ठा चटर्जी
रिलीज डेट : 5 दिसम्बर 2014 (भारत में)

दो और तीन दिसम्बर के बीच की रात को 1984 में भारत के शहर भोपाल में इतिहास की सबसे बड़ी मानव निर्मित इंडस्ट्रीयल त्रासदी हुई जिसने एक रात में ही दस हजार लोगों की जान ले ली। इसी त्रासदी पर 'भोपाल- ए प्रेयर फॉर रेन' आधारित है। कहानी को दिलीप (राजपाल यादव) के नजरिये से बताया गया है। दिलीप एक रिक्शा चालक है जो भोपाल में रहता है। वह यूनियन कार्बाइड प्लांट में भी काम करता है। उसका काम बहुत ही कठिन और जोखिम भरा है। उसकी ड्यूटी के घंटे बहुत ज्यादा हैं। दिलीप और उसके साथी जानते हैं कि सुरक्षा के उपायों को लेकर मैनेजर्स बेहद लापरवाह हैं, लेकिन वे चुप रहते हैं। एक रात मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक होती है जो हजारों लोगों की जान ले लेती है। तीस वर्ष बाद भी हजारों लोग आज भी इस गैस के कारण बीमारी से भरा जीवन जी रहे हैं।