गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis Bareilly Ki Barfi
Written By

बरेली की बर्फी की कहानी

बरेली की बर्फी की कहानी | Story Synopsis Bareilly Ki Barfi
बैनर : जंगली पिक्चर्स 
निर्माता : विनीत जैन, रेणु रवि चोपड़ा
निर्देशक : अश्विनी अय्यर तिवारी 
संगीत : तनिष्क बागची, वायु, आर्को, समीरा कोप्पिकर
कलाकार : आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, सीमा पाहवा
रिलीज डेट : 18 अगस्त 2017 
बरेली नामक शहर में मिश्रा परिवार रहता है। इस परिवार की बेटी बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) वर्किंग गर्ल है जो स्मोकिंग करना बुरा नहीं मानती। उसे अंग्रेजी फिल्म देखना और ब्रेक डांस करना बहुत पसंद है। 
 
बिट्टी की इन हरकतों से मिश्रा परिवार परेशान है और उसके लिए ढंग का दूल्हा भी नहीं मिलता। एक दिन बिट्टी घर से भाग जाती है और रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वहां बुक स्टॉल पर 'बरेली की बर्फी' नामक उपन्यास उसके हाथ लगता है। 


 
बरेली की बर्फी एक लड़की की कहानी है जो हूबहू बिट्टी जैसी है। उसके साथ वही होता है जो अब तक बिट्टी के साथ होता आया है। 


 
बिट्टी इस उपन्यास के लेखक प्रीतम विद्रोही (राजकुमार राव) की तलाश शुरू करती है और इस काम में उसकी मदद चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) करता है। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने शाहरुख खान से हिसाब किया बराबर