गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. शर्लिन चोपड़ा बोली कंडोम यूज नहीं करते तो नसबंदी कराओ
Written By WD

शर्लिन चोपड़ा बोली कंडोम यूज नहीं करते तो नसबंदी कराओ

शर्लिन चोपड़ा बोली कंडोम यूज नहीं करते तो नसबंदी कराओ - शर्लिन चोपड़ा बोली कंडोम यूज नहीं करते तो नसबंदी कराओ
सेक्सशर्लिन चोपड़ा को चर्चाओं में रहना पसंद है, कभी अपने न्यूड फोटो को लेकर तो कभी सेक्स पर बयानों को लेकर। पर इस बार लगता है कि थ्रीडी फिल्म 'कामसूत्र' से बाहर होने का शर्लिन को कुछ ज्यादा ही सदमा लगा है, इसलिए वे अजीबोगरीब बयान दे रही हैं।

शर्लिन जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के लिए एक कैंपेन में शामिल हुई, जो सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए काम कर रहा है। यहां पर शर्लिन ने काफी बोल्ड बयान दिया, जिसे सुनकर शायद पेटा को भी लगा होगा कि उन्होंने अपने कैंपेन के लिए सही सेलिब्रिटी को चुना है।

शर्लिन ने कैंपेन के स्लोगन 'कुत्तों की नसंबदी कराओ वे कंडोम यूज नहीं करते' चीख-चीखकर लोगों को सुनाया। संस्था का कहना है कि आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने से ही उनकी जनसंख्या पर रोक लग सकती है। शर्लिन ने इसके बाद पेटा के लिए फोटो शूट भी करवाया।
ये भी पढ़ें
हॉट सनी लियोन का मस्त कैलेंडर (फोटो)