शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. रणबीर कपूर के क्यों प्रशंसक बन गए हिरानी?
Written By

रणबीर कपूर के क्यों प्रशंसक बन गए हिरानी?

रणबीर कपूर के क्यों प्रशंसक बन गए हिरानी? - रणबीर कपूर के क्यों प्रशंसक बन गए हिरानी?
संजय दत्त के जीवन पर राज कुमार हिरानी फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर फिल्म में अपने किरदार के लिए मशक्कत कर रहे हैं कि वह इसमें कोई भी कमी न रहने दें। 
 
राजू हिरानी किसी भी कलाकार से यूं ही प्रभावित नहीं होते हैं। चूकि वे खुद काफी बारीकियों का ध्यान रखते हैं। इससे पहले उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया है और वे उनकी वर्किंग स्टाइल से काफी प्रभावित हुए थे,  लेकिन आमिर के बाद अब रणबीर कपूर से हिरानी हैरान हैं।

 
हिरानी ने कहा, "रणबीर संजय दत्त के किरदार में जिस तरह डूबे हैं, वह उन्हें देखकर हैरान हैं। वह हर दिन सुबह तीन बजे उठ जाते थे और फिर उन्हें मेकअप के लिए पांच घंटे बैठना होता है, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। उनसे आप 12 घंटे भी काम करवा लें वह मना नहीं करते।  उन्होंने हमेशा काम का लुत्फ उठाया है और वह काम को ही तवज्जो देते हैं। उनको मैंने कभी भी किसी बात की शिकायत करते नहीं देखा है और इसलिए मैं खुद उनका प्रशंसक बन गया हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि ऐसे दौर में फिल्में बना रहा हूं, जिसमें रणबीर जैसे युवा कलाकार भी हैं।"(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पल्लवी ने किससे सीखी पंजाबी?