शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

प्रियंका चोपड़ा ने क्या कह दिया, अमिताभ हुए नाराज...

वेबदुनिया डेस्क

प्रियंका चोपड़ा ने क्या कह दिया, अमिताभ हुए नाराज... -
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर ऐसा कुछ कह दिया ‍जिसने बिग ब‍ी को भी अचंभे में डाल दिया। प्रियंका ने पॉप सिंगर और एक्टर रिहाना के ट्वीट पर ‍री-ट्विट करते हुए आपत्तिजनक शब्द कह डाला।

प्रियंका के इस शब्द ने कई लोगों को चौंका दिया। उनके इस शब्द को पढ़कर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी अपने आश्चर्य को रोक न सके और उन्होंने इसे पढ़ते ही ट्विट कर ‍अपनी हैरानी जताई।

बिग बी की इस हैरानी को जानकर प्रियंका ने सफाई पेश करते हुए ट्वीट किया कि सर यह सिर्फ एक री ट्विट था। ‍जिसके जबाब में बिग बी ने प्रियंका को समझाइश देते हुए कहा कि री ट्विट भी पढ़ा जाता है। इसके साथ ही बिग बी ने अपनी आप-बीती भी प्रियंका को याद दिलाई।

(देखिए प्रियंका चोपड़ा का हॉट फोटो शूट...)

हालांकि प्रियंका ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली लेकिन इस रवैये के लिए उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल को जिम्मेदार ठहरा दिया। प्रियंका ने कहा कि दिन में तीन शिफ्ट काम करने के कारण ही यह हाल है।

क्रिश 3, बर्फी और डॉन 2 की व्यस्तताओं का हवाला देकर प्रियंका आपने माफी तो मांग ली लेकिन कहीं ऐसा न हो कि आपका यह रवैया आपके पब्लिसिटी ग्राफ को कम कर दे।
PR
PR