शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. नागिन, टीवी, मौनी रॉय, Naagin, TV, Mouni Roy
Written By

नागिन की गोल-मोल बातें

नागिन की गोल-मोल बातें - नागिन, टीवी, मौनी रॉय, Naagin, TV, Mouni Roy
टीवी पर इन दिनों 'नागिन' की धूम है। ऐसी सफलता इसे मिली है कि निर्माताओं ने भी कभी सपने में नहीं सोची थी। रोने-धोने से लेकर तो हास्य धारावाहिक तक, सभी को इसने मीलों पीछे छोड़ दिया है। 'नागिन' में कुछ ऐसी बातें होती हैं जो और भी मनोरंजक  हैं।  
 
इस धारा‍वाहिक की नागिन और नेवले पल भर में रूप बदल लेते हैं। इंसान से नागिन या नागिन से इंसान बनने में इन्हें जरा देर नहीं लगती। मजा तो तब आता है जब ये नागिन से तुरंत इंसान बन जाती हैं। वो भी शानदार कपड़ों, पूरे मेकअप, गहनों के साथ। इंसान से नागिन में परिवर्तित होते ही ये सारी चीजें गायब हो जाती हैं। 
 

इस धारावाहिक में सभी किरदार बड़बड़ करते रहते हैं। उनके मन में क्या चल रहा है वे बोल-बोल कर बताते हैं। जिस बात को राज रखा जाना चाहिए उसे तो वे जोर-जोर से बोलते हैं ताकि जिनसे राज छिपाया जा रहा हो वो सारी बातें सुन ले।

मंदिर और घर सुनसान इलाके में हैं। जहां सीरियल के किरदारों के अलावा कोई नजर नहीं आता। मंदिर में कोई दूसरा भक्त दिखाई नहीं देता। मंदिर में इतने सारे दीये जलते रहते हैं कि एक इंसान के लिए यह संभव नहीं लगता। 

ऐसा लगता है कि 'नागिन' के पात्र किसी दूसरे ग्रह में रहते हो। दुर्घटना, हत्या, षड्यंत्र होते रहते हैं और पुलिस या किसी को भी कुछ पता ही नहीं चलता। 
ये भी पढ़ें
करियर को संवारने के लिए अभिषेक लेंगे इस फिल्मकार की मदद