शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. जानिए, कौन कर रहा है प्रियंका चोपड़ा का पीछा!
Written By

जानिए, कौन कर रहा है प्रियंका चोपड़ा का पीछा!

जानिए, कौन कर रहा है प्रियंका चोपड़ा का पीछा! - जानिए, कौन कर रहा है प्रियंका चोपड़ा का पीछा!
प्रियंका चोपड़ा जहां-जहां जाती हैं यह शख्स वहां पहुंच जाता है। मानो प्रियंका चोपड़ा का वह पीछा कर रहा हो, लेकिन प्रियंका भी इससे परेशान नहीं हैं क्योंकि इससे उनका ही भला हो रहा है। 
संजय लीला भंसाली की मूवी 'बाजीराव मस्तानी' में वे मराठी राजकुमारी काशीबाई का रोल अदा कर रही हैं। प्रियंका उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपने रोल को परफेक्ट बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखती। वे अपने हिंदी संवादों के बीच मराठी के शब्द और संवाद भी बोलेंगी। उनके उच्चारण सही हो इसलिए उन्होंने एक मराठी डिक्शन ट्रेनर रखा है। चूंकि प्रियंका अति व्यस्त हैं इसलिए यह शख्स हर जगह उनका पीछा करते हुए पहुंच जाता है और जैसे ही समय मिलता वह अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देता है।