शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. अनुष्का शर्मा गाते दिखेंगी 59 वर्ष पुराना गाना
Written By

अनुष्का शर्मा गाते दिखेंगी 59 वर्ष पुराना गाना

अनुष्का शर्मा गाते दिखेंगी 59 वर्ष पुराना गाना - अनुष्का शर्मा गाते दिखेंगी 59 वर्ष पुराना गाना
1956 में सीआईडी नामक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें देवानंद लीड रोल में थे। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी हिट रहे थे। 'जाता कहां है दीवाने' ऐसा ही एक गीत है जो इस फिल्म में वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था। यह गाना अब अनुष्का शर्मा पर देखने को मिलेगा, फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में। 
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 1960 का दौर दिखाया गया है और अनुष्का इस फिल्म में एक सिंगर की भूमिका में है जो क्लब में गाती है। उस दौर के हिट गीत को शामिल करने से फिल्म की विश्वसनीयता और बढ़ जाएगी। इस गाने के राइट्स ले लिए गए हैं। इस गाने को गीता दत्त ने गाया था और उनकी आवाज में ही यह गीत अनुष्का पर फिल्माया गया है।