गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Yuvraj Singh in love, Asin
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 मार्च 2015 (16:28 IST)

युवराज सिंह को फिर से हुआ लव!

युवराज सिंह को फिर से हुआ लव! - Yuvraj Singh in love, Asin
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के बारे में खबर सुनने को मिल रही है कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। आजकल युवराज सिंह और एक जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं।

यह बॉलीवुड अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि गजनी मूवी में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली खुद असीन हैं। वैसे युवराज सिंह का तो बॉलीवुड के साथ कुछ ज्यादा ही गहरा नाता रहा है। किम शर्मा के साथ शुरू हुआ युवी का तथाकथित अफेयर नेहा धूपिया, दीपिका पादुकोण और प्रीती जिंटा के साथ भी सुर्खियों में रहा।  
 
खबर के मुताबिक भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री असीन के बहुत करीब आ चुके हैं। ये दोनों कई बार साथ देखे भी गए हैं। सूत्रों की मानें तो इन दोनों का इश्क परवान चढ़ा हुआ है और दोनों ही जमकर चैटिंग कर रहे हैं। फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम मे भी यह खूब देखने को मिल रहा है। 
 
दोनों के कुछ करीबी सूत्रों ने बताया कि दोनों की दोस्ती इस कदर मजबूत हो चली है कि युवी ने असीन को एक खास नाम भी दे दिया है। युवी अब उनको 'Assassin' (असैसिन) बुलाने लगे हैं।
 
एक सूत्र ने यह भी बताया कि असीन को अपना यह नया नाम इतना फनी लगा है कि वह भी युवी के लिए मजेदार नाम तलाश रही हैं। असीन ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है तो उनके प्रवक्ता इस रिश्ते को महज दोस्ती का नाम दे रहे हैं।
 
आजकल असीन अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।