गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virat Kohli, Varun Dhawan, Badrinath Ki Dulhania
Written By

विराट कोहली का 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से कनेक्शन

विराट कोहली का 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से कनेक्शन - Virat Kohli, Varun Dhawan, Badrinath Ki Dulhania
क्रिकेट स्टार विराट कोहली का आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से कनेक्शन है। इस फिल्म में बद्री को विराट का फैन बताया गया है। बद्री के रोल में वरुण धवन हैं और वरुण भी विराट के प्रशंसक हैं। फिल्म में वरुण की जो हेअरस्टाइल दिखाई गई है वो विराट से प्रेरित है। 
 
हाल ही में वरुण और विराट का आमना-सामना हो गया। वरुण एक सलून में हेअरस्टाइल के लिए गए और वहां पर विराट पहले से मौजूद थे। बताइए कि क्या गजब का सलून होगा ये जहां एक ओर विराट तो दूसरी ओर वरुण नजर आए। विराट को सामने देख वरुण के अंदर का फैन जाग उठा। विराट के साथ दनादन फोटो क्लिक कर पोस्ट कर दिए। 
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के साथ वरुण ने लिखा कि बद्री सिर्फ विराट का फैन है। फिल्म के बनने के दौरान मैंने निर्देशक से पूछा कि बद्री किसे चाहता है तो शशांक खेतान ने विराट का नाम लिया। मैं एक बात बताना चाहूंगा कि विराट डाउन टू अर्थ है। मैं उनका इसलिए फैन हूं कि वे पिछले चार वर्ष में जरा भी नहीं बदले। चार वर्ष बाद मुलाकात की और वे वैसे ही लगे। 
 
बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होगी। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) के बाद वरुण-आलिया और शशांक फिर धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और फॉक्स स्टार स्टुडियो ने मिल कर किया है। 
ये भी पढ़ें
रेखा के बारे में 25 ऐसी बातें... जो बहुत कम लोग जानते हैं